KYP यानी कुशल युवा प्रोग्राम बिहार सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना में से एक है, इस योजना की शुरुआत 2016 से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार
केवाईपी क्या है? | KYP kya hai? KYP यानी कुशल युवा प्रोग्राम बिहार सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना में से एक है, इस योजना की शुरुआत 2016 से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया, इस योजना का लाभ बहुत सारे छात्रों ने उठाया और यह योजना आगे भी चलती रहेगी। KYP kya hai? KYP का प्रमुख उद्देश्य बिहार के छात्रों में स्किल डेवलपमेंट करना और उसे जॉब के लिए तैयार करना है। इसमें उन सभी स्किल्स को शामिल किया गया है जो आज के समय यानी 21 वीं सदी में उपयोगी साबित हो। KYP में उन सभी स्किल्स को ध्यान में रखा गया है जिनका वर्तमान समय में बहुत ही ज्यादा डिमांड हो। बिहार के छात्र पढ़ाई और सरकारी नौकरी में भले ही आगे हो लेकिन बिहार के छात्रों में सॉफ्ट स्किल और कम्युनिकेशन स्किल की थोड़ी कमी होती है। इसी कमी को दूर करने के लिए सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम योजना का अनावरण किया है। कुशल युवा कार्यक्रम की ट्रेनिंग के लिए प्रखंड स्तर पर कौशल विकास केंद्र बनाया गया है, जहां छात्र अपना नामांकन करा कर ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए छात्र को 1000 रुपया सुरक्षा राशि के रूप में जमा करनी होती है, …