KYP Course में अच्छा मार्क्स कैसे प्राप्त करें? About KYP Course

KYP Course में अच्छा मार्क्स कैसे प्राप्त करें? About KYP Course
KYP Course में अच्छा मार्क्स कैसे प्राप्त करें? About KYP Course

Hello Guys !! As a Trainer in Skill Development Center, मैं आपको अच्छे से बता सकता हूँ की आप कैसे KYP Course में एक अच्छा अंक प्राप्त प्राप्त कर सकते हैं। बहुत सारी चीजें है जिन्हे अगर आप कोर्स की शुरुआत से ध्यान रखते हैं तो आप निश्चित रूप से अपने कोर्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे और अपने मार्कशीट में अच्छा अंक प्राप्त कर पाएंगे। 

What is KYP Course?

बिहार कौशल विकास मिशन BSDM ने "कुशल युवा कार्यक्रम" के नाम से एक अनूठा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है, जो 15-28 वर्ष के आयु वर्ग (एससी / एसटी के लिए आयु सीमा) के सभी उम्मीदवारों के रोजगार कौशल में वृद्धि करेगा। सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण में जीवन कौशल, संचार कौशल (अंग्रेजी और हिंदी) और बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता शामिल होगी जो बदले में उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाएगी।  

How many Courses in KYP?

बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम में कुल तीन कोर्स है, जो निम्नलिखित है-  

  1. BS-CIT- (Bihar State Certificate in Information Technology)
  2. BS-CLS- (Bihar State Certificate in Language Skills)
  3. BS- CSS - (Bihar State Certificate in Soft Skills)
BS-CIT Course में मुख्य रूप से कंप्यूटर से सम्बंधित चीजों को सिखाया जाता है,जैसे- MS- Word 2013, MS- Excel 2013, MS- Power Point 2013 etc. अगला कोर्स BS-CLS में छात्रों को बिलकुल सरल तरीके से अंग्रेजी भाषा सिखाई जाती है, जिनका प्रयोग छात्र अपने दैनिक जीवन में कर सकते हैं। अगला कोर्स BS- CSS में छात्रों को व्यवहार कौशल के बारे में बताया जाता है।

हमें क्या करना होता है KYP Courses में? 

KYP Course में बहुत सारे Activities प्रत्येक दिन कराये जाते हैं, जो छात्रों को करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार हैं - 

  1. Take a Challenge- इसमें छात्रों को 10 प्रैक्टिकल प्रश्न Solve करने होते हैं।
  2. Do-It-Yourself- इसमें भी छात्रों को 10 प्रैक्टिकल प्रश्न 20 Minute के निर्धारित समय में Solve करने होते हैं ।
  3. Typing in English and Hindi- इसमें छात्रों को Typing करना होता है जो छात्र English या Hindi में कर सकते हैं। 
  4. Session End Test - इसमें छात्रों को 5-10 Objective Type प्रश्नो को Solve करना होता है।
  5. Clicker- छात्रों द्वारा क्लासरूम में स्मार्टफोन के माध्यम से बनाया जाता है। 
KYP Course में ये सारे Activities है जो छात्रों को प्रत्येक दिन करना होता है। और ये सारे Activities को पूरा  करने के बाद ही छात्रों मार्क्स प्रदान किये जाते हैं। 

How to get Good Marks in KYP? 

KYP Course में अच्छा अंक प्राप्त करने के लिए आपको कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो इस प्रकार है- 

  • आप नियमित रूप से अपने क्लास को अटेंड करिये, ताकि जो भी चीजें क्लासरूम में बताई जा रही है, आप उन चीजों को जान पाएं।
  • Do-it-Yourself, Take a Challenge, Session End Test, Tying and Clicker बनाते समय सतर्क रहे। हमेशा प्रश्नो को भली भांति समझ बुझ के ही उत्तर दे।
  • आप बस इतना सा दिमाग में रखें की हम जो भी Activities  बना रहे हैं, सभी से मार्क्स मिलता है। इन्ही सभी का मार्क्स जुड़कर आपका फाइनल रिजल्ट आता है। इसलिए रोजाना के सभी Activities  को सावधानी पूर्वक बनायें।
  • अगर आपको  Do-it-Yourself, Take a Challenge, Session End Test आदि बनाने में कठिनाई होती है तो आप यूट्यूब की भी मदद ले सकते हैं। यूट्यूब पर मेरा भी एक चैनल है जिसको आप सब्सक्राइब करके KYP सम्बंधित सारी मदद प्राप्त कर सकते हैं। चैनल का लिंक है-  https://www.youtube.com/c/DOITYOURSELFwithrajeshrana
  • आप फाइनल परीक्षा की तैयारी भी साथ साथ करते रहे क्योंकि आपका कोर्स पूरा होने के बाद आपको एक ऑनलाइन परीक्षा से देना होता है  जो आपके केंद्र में ही होगा।    
Guys, अगर आप ऊपर लिखी सभी बातों को ध्यान में रखकर KYP Course करते हैं तो निश्चित रूप से आप अपने KYP Course में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे, और एक अच्छा अंक प्राप्त कर पाएंगे। 

आशा करता हूँ आपको आज का पोस्ट पसंद आया होगा, अगर हाँ तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उनको भी इससे कुछ नॉलेज मिल जाए।